फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना संपति अधिकारी आवास-विकास में कार्य रूके

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद् के संपत्ति विभाग में इन दिनों रजिस्ट्री और प्रॉपर्टी संबंधी कार्य प्रभावित हैं। 20 दिन से संपत्ति अधिकारी की कुर्सी खाली है। जिससे विभागीय अधिकारियों को भूखंड और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने में परेशानी हो रही है। आवंटी रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। बीती चार अगस्त को संपत्ति अधिकारी अशोक गोयल को हार्ट अटैक हो जाने से छुट्टी पर चले गए। इसी दौरान उनका तबादला लखनऊ कर दिया गया। इसके बाद संपत्ति अधिकारी ने लखनऊ ज्वाइन कर लिया। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास लखनऊ मुख्यालय द्वारा अभी तक यहां संपत्ति अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है। जिस कारण अधिकारियों और आवंटियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें