नीमा के अध्यक्ष बने डॉ. आबिद
बड़ौत। गांधी रोड स्थित डॉ. केके शर्मा के आवास पर नीमा की बैठक हुई, जिसमें बड़ौत इकाई की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव की घोषणा की गई। इसमें आबिद मलिक को सर्वसम्मित से अध्यक्ष, एसपी पांडेय उपाध्यक्ष, सचिव नरेंद्र पाल धनकड़, सहसचिव फिरोज, कोषाध्यक्ष डॉ. शाहिद को चुना गया। बैठक में लोगों को नीमा के प्रति जागरूक किया गया। अध्यक्षता डॉ. केके शर्मा व संचालन नरेंद्र धनकड़ ने की। बैठक में योगेश तोमर, राजेश गुप्ता, आर के शर्मा, पदम जैन, सतीश महेश्वरी, श्याम सिंह, अमित खोखर आदि मौजूद रहे।