जहरवीर मंदिर में हुआ दो दिवसीय मेले का शुभारंभ
बागपत। डौला गांव स्थित बाबा जाहरवीर की माढ़ी पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया । इसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने बाबा जहरवीर की पूजा अर्चना की। परिवार में सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। महंत बालेश्वर ने बताया मंदिर में पूजा अर्चना करने से मनोकामना पूरी होती है। इसमें सोनू, वीरेंद्र, राजीव, संजू, युद्धवीर का सहयोग रहा।