सोफिया और सेंट मेरीज के प्रिंसिपल बदले
मेरठ। सोफिया और सेंट मेरीज स्कूल में प्रिंसिपल बदल गए हैं। नये प्रिंसिपलों ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। सोफिया गर्ल्स स्कूल की नई प्रिंसिपल सिस्टर लूसी होंगी। अभी सिस्टर मैरी प्रिंसिपल थीं, जिन्हें सिस्टर जोसेन के एक्सीडेंट के बाद प्रभार दिया गया था। सेंट मेरीज एके डमी में ब्रदर डेनिस जोसेफ प्रिंसिपल बने हैं। पहले ब्रदर बाबू वर्गीज प्रिंसिपल थे। ब्रदर ब्रिटो सुपीरीयर और ब्रदर अनूप कीरो ने वाइस प्रिंसिपल का चार्ज लिया।