बॉलीवुड फिल्म में दिखाई देंगी मेरठ की गरिमा
फोटो.....
मेरठ (ब्यूरो)। मंगल पांडे नगर निवासी गरिमा अग्रवाल दो साल पहले मोहनपुरी में कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाती थी। इसके बाद वह मुंबई चली गईं। गरिमा अब निदेशक विक्की रनावत की फिल्म हसीना (द क्वीन ऑफ हाटर्स) में रोल कर रही है। अगस्त के आखिरी सप्ताह में फिल्म रिलीज होगी। गरिमा इस फिल्म में अभिनेता की मां के रोल में है। गरिमा इन दिनों मुंबई और उदयपुर में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। उनके पति अमरीश अग्रवाल ने फोन कर जानकारी दी कि गरिमा कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के साथ वह टीवी विज्ञापन की दुनिया में भी मेरठ का नाम रोशन कर रही हैं।