मेरठ। डीएवी पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर एवं आर्य समाज थापरनगर की ओर से आईएमए मेरठ के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। शिविर का आरंभ आचार्य नीरज शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ से हुआ। यजमान छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. विरोत्तम तोमर और आर्य समाज थापर नगर की प्रधान प्रीति और राजेश सेठी रहीं। इसके अलावा विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डॉ. विरोत्तम तोमर और राजेश सेठी ने किया। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षिकाओं ने उत्साहवर्धन किया। आईएमए ब्लड बैंक की टीम ने शिविर में सहयोग किया। इसमें 40 रक्तदाताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अल्पना शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. अपर्णा जैन, आईएमए प्रधान डॉ. मनीष त्यागी, मंत्री डॉ. विकास गुप्ता, ब्लड बैंक संचालक डॉ. त्यागी का सहयोग रहा। ब्यूरो