फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जन सुनवाई में सुनीं 38 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ऊर्जा भवन में आयोजित जन सुनवाई में पीवीवीएनएल के एमडी रवीश गुप्ता ने मंगलवार को बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी। इस दौरान विद्युत आपूर्ति, बिल संशोधन, पीडी, राजस्व निर्धारण, मीटर व बिजली लाइन आदि से जुड़ीं 38 शिकायतें आईं। एमडी ने अधिकारियों को समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के लिए कहा। इसके साथ ही अफसरों को फील्ड स्तर पर निरीक्षण बढ़ाने, लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर ध्यान देने के लिए कहा गया। जन सुनवाई में निदेशक कार्मिक व प्रशासन आशु कालिया, निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, निदेशक वित्त स्वतंत्र तोमर, मोहम्मद सगीर, राजकुमार, गुलाब सिंह, रजनीकांत मिश्र, गुरजीत सिंह आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें