फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ढिंडाला गांव में पशु आरोग्य शिविर में 362 पशुओं का इलाज

विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव ढिडाला में पशु आरोग्य शिविर में जानकारी देते विशेषज्ञ फोटो पशु स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
जानी खुर्द। ढिंडाला गांव में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर एवं मेले का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सालय जानी द्वारा आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालक पहुंचे। इसका मुख्य उद्देश्य पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और वैज्ञानिक पशुपालन के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। पशुपालन विभाग की टीम ने विभिन्न प्रजातियों के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण और कृमिनाशक दवा जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में कुल 362 पशुओं का सफल उपचार किया गया, जिससे पशुपालकों को राहत मिली। अधिकारियों ने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. संदीप शर्मा और डॉ. सुनंदा पांडे ने पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने पशुपालकों से पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतने और सरकारी योजनाओं का अधिक लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें