उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार ने बताया कि 10 से 12 फरवरी के बीच ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व फरवरी के दूसरे सप्ताह में मेरठ इन्वेस्टर्स समिट होगी। उन्होंने कैपिटल सब्सिडी और फाइनेंशियल सब्सिडी के विषय में जानकारी दी।
बताया कि प्राइवेट औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए जल्द ही नई स्कीम आ रही है। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल, स्टैंप ड्यूटी में छूट और ब्याज पर दी जा रही छूट आदि विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने फैक्टरी फ्लैटेड कांप्लेक्स बनाने में यूपी डीआईसी का कार्य और पीपीपी मॉडल के विषय में बताया।
बैठक में मेरठ कताई मिल की 89.68 एकड़ भूमि को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की भी उद्यमियों ने मांग रखी। आयुष मित्तल, महावीर अग्रवाल, शशांक विश्नोई आदि इन्वेस्टरों के विषय में जानकारी दी। आईआईए के चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने कपिल देव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान उद्यमियों के लिए मूलभूत सुविधाएं, मेरठ विकास प्राधिकरण से जुड़ी समस्याएं, नगर निगम से जुड़ी समस्याएं, प्रदूषण नियंत्रण विभाग से जुड़ी समस्या, राजस्व में छूट और तकनीकी विषय रखे। इस दौरान डीएम दीपक मीणा,पंकज गुप्ता, राजीव अग्रवाल, टूरिज्म ऑफिसर अंजू चौधरी आदि मौजूद रहे।
व्यापारिक प्रतिष्ठानों के पास से हटाएं अतिक्रमण
अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। व्यापारियों द्वारा पूर्व में उठाए गए प्रकरणों पर चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आसपास नालों की सफाई, नाले का निर्माण, अतिक्रमण, सड़क मरम्मत, पार्क का सौंदर्यीकरण, शौचालयों की सफाई, पार्किंग आदि विषय रखे। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि दुकानों के बाहर मीट रखकर बेचने से अन्य दुकानदारों और क्षेत्र के लोगों को समस्या होती है। अपर जिलाधिकारी नगर ने सभी अधिकारियों को कार्रवाई के लिए आदेशित किया। बैठक में काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।