मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल में 1 अक्तूबर से सीआईएससीई महिला नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 13 राज्यों से 35 टीम टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगी। इसमें 420 खिलाड़ी यहां मेरठ पहुंचेंगे। टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ एक अक्तूबर की सुबह 9 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के द्वारा किया जाएगा। समापन में भारतीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। खेल प्रशिक्षक संदीप चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। सभी महिला खिलाड़ियों के रहने व अन्य व्यवस्थाएं स्कूल प्रबंधन की ओर से पूरी करा ली गई हैं। संवाद