फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल के क र्मयों को सर्वेक्षण का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल के कर्मियों को सर्वेक्षण का प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन

मवाना। सहकारी गन्ना विकास समिति में बुधवार को गन्ना सर्वेक्षण 2019-20 को लेकर समिति व चीनी मिल के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन विनोद भाटी की अध्यक्षता में बुधवार को चीनी मिल के महा प्रबंधक प्रमोद बालियान, वीरेंद्र सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को सर्वेक्षण के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मवाना शौबीर सिंह, चेयरमैन विनोद भाटी व विशेष सचिव प्रदीप शर्मा ने किसानों के गन्ने का सर्वे करने को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्मी अधिक होने के चलते 30 जून तक सर्वेक्षण का कार्य पूरा करना है जिससे समय से सट्टा प्रदर्शन, कैलेंडर व पर्चियां किसानों को उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी पिछले सर्वे का इस बार के सर्वे से मिलान कराये। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में पहुंचे संयुक्त गन्ना आयुक्त बीबी सिंह ने कर्मचारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। उन्होंने बताया कि इस बार संयुक्त सर्वे होगा। पिछले सत्र चीनी मिल के अधिकारी सर्वे करने में सहयोग के लिए तैयार नहीं थे, परंतु बाद में उन्होंने सर्वे में सहयोग किया। जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला, शाहनवाज व शीशुपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें