फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीवीवीएनएल के ट्वीटर हैंडल पर दे बिजली चोरी की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
- सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गोपनीय
विज्ञापन

- कंपनी एमडी ने बिजली चोरी रोकने का किया आह्वान

मेरठ। पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने जनता से बिजली चोरी रोकने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी का असर उपभोक्ताओं पर बढ़ी बिजली दरों के रूप में होता है। विद्युत चोरी करना एक सामाजिक बुराई है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने बिजली चोरी रोकने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। इसके लिए जहां सर्वाधिक बिजली चोरी वाले इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, वहीं तारों को हटाकर एबीसी केबल डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी ने बिजली चोरी की सूचना देेने के लिए मोबाइल नंबर 9793330020 के साथ ही ट्वीटर हैंडल @mdpvvnl और हेल्पलाइन नंबर 1912 की व्यवस्था की है। चोरी की सूचना देने वाले का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा। विद्युत चोरी रुकेगी तो बढ़ते टैरिफ में कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें