फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में निरंतर फैल रहा पाखंड और अंधविश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंधविश्वास को खत्म करें आर्य : पं. उपेंद्र
विज्ञापन

मवाना । आर्य समाज मवाना में शुक्रवार को ऋषि बोधोत्सव के द्वितीय दिन पाखंड व अंधविश्वास को समाप्त करने पर जोर दिया। शुभारंभ प्रातकाल में यज्ञ के साथ हुआ। पवन रस्तोगी, संगीता, शिवकुमार आर्य, सोहनवीरी आदि यजमान रहे। आचार्य वेदपाल शास्त्री ने यजुर्वेद के 37वें अध्याय के मंत्रों से यज्ञ का आयोजन संपन्न कराया। प्रसिद्ध भजनोपदेशक पंडित उपेंद्र कुमार आर्य, कुलदीप आर्य ने शक्ति संगीत के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं को बताया कि निरंतर समाज में पाखंड व अंधविश्वास फैल रहा है। लोग इसकी चपेट में आ रहे है। उन्होंने बताया कि इन दोनों का खात्मा करने के लिए प्रत्येक आर्य को आगे आना होगा। महर्षि दयानंद ने हमें जगाया और अब जागते रहो। अनिल गोला, दिनेश आर्य, सुनील गुप्ता, प्रदीप दुबलिश, बलजीत सिंह, सुशील, राधेश्याम, ब्रहमदेव, श्यामलाल वैद्य, कुसुम, सावित्री, केला देवी, सुखवीर, सुधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें