शहीदों के नाम पर हों हाईवे
मोदीपुरम। रीयल एस्टेट डीलर्स एसोसिएशन ने एटूजेड कालोनी के गेट पर स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा की। अध्यक्ष दीपक मलिक ने कहा कि सरकार से मांग है कि उत्तर प्रदेश में जितने स्टेट और नेशनल हाईवे हैं, उन सभी के नाम शहीद जवानों के नाम पर रखे जाएं। अध्यक्षता एससी वर्मा ने की, संचालन अध्यक्ष दीपक मलिक ने किया। ओमवीर सिंह, नीरज शर्मा, आशुराय जैन, अशोक चौधरी, अवनीत बंसल, राजू जैन, सुबोध भारद्वाज, संदीप गुप्ता, अरुण सिंह, प्रदीप अग्रवाल,, जनेश्वर शर्मा, जेएन शर्मा, नीरज शर्मा, आशु जैन आदि मौजूद रहे।