बागपत। रालोद की बैठक कार्यालय में हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से दो हजार रुपये देकर किसानों को मजाक बनाया है। केंद्र और प्रदेश सरकार को किसानों की पूर्ण कर्ज माफी एवं बिजली के बिल आधे करने चाहिए। खाद, कीटनाशक, नहरों में पानी, सफाई, गन्ने का भुगतान सरकार को अविलंब करना चाहिए। अर्ध सैनिक बल के शहीद जवानों को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। कश्मीर पुलिस के डीएसपी और एक सेना के जवान के शहीद होने पर श्रद्धांजलि दी। इसमें ओमवीर ढाका, डॉ. वीरेंद्र बैसला, रवि गोठरा, डॉ. प्रेरणा जैन, कंवर पाल हुड्डा, नितिन जैन, योगेंद्र, अमित मौजूद रहे।