ओरियंटल बैंक ने स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया
मेरठ। मंगलवार को सीसीएसयू रोड स्थित ओरियंटल बैंक मेरठ मंडल कार्यालय पर 77वां स्थापना दिवस मनाया गया। बैंक अधिकारियों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। उद्घाटन महाप्रबंधक भंवर सिंह जतावत ने किया। एलएलआरएम की ब्लड बैंक प्रबंधक डॉ. मोनिका राठी ने बैंक कर्मचारियों से 60 यूनिट ब्लड प्राप्त किया। उपमहाप्रबंधक आशुतोष कुमार झा, कलस्टर एवं रिकवरी हैड मानिक बनर्जी, एडवोकेट प्रदीप कुमार, अरुण कुमार, विजय कुमार, मनोहर धींगरा, एमपी त्यागी, प्रभात कुमार भूवन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।