इस्माईल में छात्राओं को दी महिला स्वास्थ्य की जानकारी
मेरठ। इस्माईल कॉलेज के उर्दू विभाग में स्वास्थ्य जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. नीलिमा गुप्ता, मुख्य वक्ता शबीना और पुरातन छात्रा उजमा मसूद का स्वागत किया गया। समरीन ने गजल पेश की। उन्होंने छात्राओं को यूट्रस कैंसर संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बीमारी का खतरा किसी भी उम्र में हो सकता है। लेकिन 50 वर्ष से ज्यादा की उम्र में इसका खतरा ज्यादा रहता है। इसके लक्षण असहनीय दर्द, विशेषकर निचले हिस्से में दर्द, अत्यधिक रक्तस्राव, थकान, सांस लेने में दिक्कत आदि प्रमुख लक्षण हैं। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हुमा मसूद ने किया। उर्दू विभागाध्यक्षा शमीम जेहरा काजमी, डॉ. फौजिया बानो, डॉ. इफफत जकिया और प्रेस प्रवक्ता दीपा त्यागी का विशेष सहयोग रहा।