दोघट (बागपत)। तवेला गढ़ी गांव में प्रवीन जाटव के आवास पर रालोद के भाईचारा बढ़ाओ अभियान के तहत सभा हुई। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव सावित्री गौतम ने कहा कि भाजपा किसान-मजदूर विरोधी है। अध्यक्षता वेदपाल ठेकेदार और संचालन आनंद छिल्लर ने किया। जिलाध्यक्ष सुखवीर गठीना, डॉ. विश्वास चौधरी, राममेहर हेवा, रब्बान अहमद, प्रवीन जाटव, देवेंद्र प्रधान मौजूद रहे।