बागपत। अशरफी देवी मक्खन लाल जैन सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। जिला पंचायत अध्यक्षा रेनू धामा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालूराम चौहान ने की। राज्य स्तर की 200 मीटर दौड़ में समीर अब्बासी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसे सम्मानित किया। संचालन राकेश आर्य ने किया। इसमें राजकुमार चौहान, सुनील प्रधान सिसाना, एआरटीओ सुभाष राजपूत, सीएचसी बागपत के अधीक्षक विभाष राजपूत, हरिशंकर शर्मा, विपिन त्यागी, कंवर पाल सिंह, लक्ष्मीचंद चौहान, डॉ. इंद्रा चौहान, डॉ. राजलक्ष्मी, डॉ. सरिता चौहान, राजीव गुप्ता, प्रकाश राणा, सुरेंद्र गोयल, विपिन गुप्ता, प्रधानाचार्य कमल कुमार, अर्चना चौहान, कनिका चौहान बीना राणा सुनीता, कपिल कुमार, पूजा चौहान, गीता चौहान मौजूद रहे।