फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने को लेकर डाकघर में लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पोस्ट ऑफिस में शनिवार को आधार कार्ड नहीं बनने पर लोगों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि पिछले एक सप्ताह से डाक घर के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आज तक उनका आधार कार्ड नहीं बनाया गया है। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है। दीपक मलिक, आशीष, साबिर सराय, हुस्नो, अनीता सालियान ने कहा कि फार्म के लिए सात दिन से चक्कर लगा रहे हैं। कोई सुनने को तैयार नहीं है। हंगामे को देखकर विभागीय कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों से भी लोगों की नोकझोंक हुई। आश्वासन के बाद सभी शांत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें