माछरा। क्षेत्र के गांव मेघराजपुर मे विधायक सत्यवीर त्यागी ने इंटरलाकिंग सड़क का उद्घाटन करते हुए भाजपा की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया।
ब्लॉक माछरा क्षेत्र के गांव मेघराजपुर मे भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी ने अपनी निधि से 60 मीटर इंटरलाकिंग रास्ते का निर्माण कराया था। अब रास्ते पर शिलापट से पर्दा हटाकर एवं नारियल तोड़कर विधिवत उदघाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने जानकारी ग्रामीणों को दी और कहा कि सभी लोगों का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। यह पार्टी जो कहती है उसे करती है। साथ ही यह पार्टी सभी धर्मों, वर्गों को एकसाथ लेकर चलती हैै। इसलिए लोकसभा 2019 के चुनाव के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इस दौरान महेन्द्र सिंह प्रजापति, रवि शर्मा, सुनील शर्मा, सतेन्द्र रहदरा, कुलदीप तोमर, दीपक काजला, राहुल देव, आदि रहे।