पाला पड़ने से खेतों में बर्फ की चादर जमी जलालाबाद। सोमवार को सुबह कस्बे के आस-पास खुले स्थानों और छतों पर सूखा पाला पड़ने से बर्फ की चादर बिछी नजर आई। सूर्य निकलने के बाद भी बर्फ की सफेद परत जमीं रही। आमजन को धूप निकलने पर राहत महसूस हुई।