भारत विकास परिषद् ने कराया निर्धन कन्या विवाह
मेरठ। भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा की सदस्याओं ने रविवार को निर्धन कन्या विवाह कराया। आयोजन शास्त्री नगर स्थित राजवंश भवन में हुआ। विवाह समारोह का शुभारंभ डॉ. रामकुमार गुप्ता ने किया। विनोद तोमर की बेटी काजल का विवाह मोहनपुरी निवासी विनोद कुमार के बेटे राजन से हुआ। शाखा सदस्यों ने वर-वधू को आशीर्वाद व उपहार दिए। पंडित गीताराम शास्त्री ने विवाह कराया। संरक्षक डॉ. एसके अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, अंबरीश गुप्ता, लोकेश गोयल, अध्यक्ष सुमन अग्रवाल, सचिव विमलेश गुप्ता, जे.एल.गुप्ता, नीरज अग्रवाल, के.वी.खंडेलवाल, सीताराम गुप्ता, पीयूष गुप्ता, एस.के.सिंघल, डॉ. अंजलि मित्तल, मृदुला शर्मा, अंजलि अग्रवाल, अनुपम निधि, आदित्य अग्रवाल, आनंद कुमार, कपिल गर्ग, उमेश कुमार, डॉ. वीपी दुबलिश व एम.एम. अग्रवाल ने सहयोग दिया।