वार्डन सदस्यों के साथ सुरक्षा गृह का आयोजन
मेरठ। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूरनगर लिसाड़ी रोड पर शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच नागरिक सुरक्षा कोर प्रभात नगर के द्वारा विद्यालय के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षु प्रतिभागियों एवं वार्डन के साथ सुरक्षा गृह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि चीफ वार्डन संदीप गोयल, नवीन नारंग ने विद्यालय के प्रतिभागी छात्रों एवं वार्डन सदस्यों को प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। मंच का संचालन शिवकुमार त्रिपाठी ने किया व प्रधानाचार्य संजीव नागर ने सभी आगुंतकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बृजेश सैनी, सुखवीर सिंह, नरेंद्र मलिक, संजीव शर्मा, हरेंद्र सहित वार्डन पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।