बागपत। लंबे समय के बाद सरूरपुर कलां गांव स्थित सीएचसी की आपातकालीन सेवा को सुचारु किया गया। बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि इंचार्ज विजय कुमार को तैनात किया गया है। अब सरूरपुर सहित आसपास गांव के लोगों को 24 घंटे लाभ मिलेगा। लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा के निर्देश पर इमरजेंसी को शुरू कराया गया है।