16 सितंबर को मनाया जाएगा हिंदी दिवस समारोह
मेरठ। वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित राष्ट्रीय हिंदी परिषद के कार्यालय पर कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. मित्रेश कुमार गुप्त ने कहा की संस्था के द्वारा निर्णय लिया गया है कि हिंदी दिवस समारोह 16 सितंबर को आयोजित होगा। जिसमें वरिष्ठ कवियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कक्षा के हिंदी विषय में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को भी प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। बताया कि 11 नंवबर को अंतरविद्यालय स्वर चित्र हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विजेता छात्र पुरस्कृत होंगे। बैठक का संचालन डॉ. शिव चरण शर्मा मधुर ने किया। मोहित जैन, विजय वीर रस्तोगी, पंकज कुमार, कृष्ण नागर, राजेश सिंघल, डॉ. तारा सिंह, चंद्रशेखर, मनोज अग्रवाल, ओमप्रकाश व अजीत आदि मौजूद रहे।