मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ महान की ओर से निशुल्क मेडिकल जांच शिविर बागपत रोड स्थित निजी अस्पताल में लगाया गया। जिसमें रोटरी सदस्यों ने स्पाइन, गले, घुटने, पैरों, पीठ आदि के दर्द के अलावा बीएमआई और बॉडी फैट की जांच कराई। अच्छे खानपान की जानकारी भी दी गई। चिकित्सक डॉ. केपी सैनी ने मानसून में स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। अध्यक्ष गौरव माहेश्वरी, सचिव वैभव सहित सोनल माहेश्वरी, शोभना, मनोज जैन, मनीष शारदा, दीपक कंसल, मनीष मित्तल, मुकेश मित्तल, शशिभूषण गुप्ता, विवेक कुमार गोयल, दीपक तापड़िया, केपी सैनी, प्रमोद गुप्ता, रमेश कपूर, रूप माहेश्वरी, विकास जैन, शशी कपूर, लता माहेश्वरी, रीमा शारदा, शिल्पी जैन, जूली कंसल, मीनू गुप्ता, दीपाली मित्तल व सदस्य मौजूद रहे।