बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
मेरठ। अपना दल एस महिला मंच की बैठक में सदस्यता अभियान को मजबूती प्रदान किए जाने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महिला मंच की जिलाध्यक्ष अलका पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सदस्यता अभियान से जनता को जागरूक करने के लिये अपने-अपने इलाकों में बैनर-होर्डिंग लगाएं और अधिक से अधिक पार्टी सदस्य बनाएं। बैठक में सुधीर पंवार ने कांवड़ सेवा शिविर लगाने को कहा। मुरारीलाल पटेल, लक्ष्मी, ममता, सावित्री, शहनाज, बबीता, बरखा पटेल, रेखा, चौ. वीरेंद्र सिंह, इंद्रपाल मलिक, शोएब आलम जुबैरी, पवन वर्मा, गौरव पटेल, मुनीष पटेल आदि रहे।