फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के महान योद्धा थे वीर प्रताप राव गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के महान योद्धा थे प्रताप राव गुर्जर
विज्ञापन

मेरठ। प्रताप राव गुर्जर स्मृति समिति ने बुधवार को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के बृहस्पति भवन में वीर शिवाजी के प्रधान सेनापति रहे प्रताप राव गुर्जर का 345 वां बलिदान दिवस मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इतिहास में भारतीय राजाओं और योद्धाओं की विजय के मुकाबले पराजय ज्यादा दिखाई गई है। प्रताप राव गुर्जर महान योद्धा थे और वीर शिवाजी ने उनकी बहादुरी और साहस के दम पर ही उन्हें अपना प्रधान सेनापति नियुक्त किया था। इतिहास में ऐसे महान योद्धाओं को शामिल किया जाना जरूरी है। राजेश कुमार पांडेय का समिति अध्यक्ष अशोक चौधरी ने स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। चौधरी ने कहा कि 1857 की क्रांति के नायक शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा सदर थाने में स्थापित कर राजेश पांडेय ने जो काम किया है समाज उसे कभी नहीं भूलेगा। भाजपा नेता सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि शहीद सबके होते हैं इन्हें किसी पंथ या समाज में नहीं बांधा जाना चाहिए। भाजपा नेता मुखिया गुर्जर ने कहा कि समिति बधाई की पात्र है जो समय-समय पर शहीदों के नाम पर कार्यक्रम आयोजित कर देश और समाज को आगे बढ़ाने का काम करती है। मनीष उपाध्याय ने कहा कि वीर प्रताप राव गुर्जर बहादुर और सक्षम योद्धा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील भड़ाना ने की और संचालन विश्वास त्यागी ने किया। डॉ. ज्ञानचंद बंसला, दिनेश भडौली, तरुण लखवाया, ऋषिपाल खटाना, महेश कुमार एडवोकेट, देवेंद्र बंसला, डॉ. जयवीर राणा आदि मौजूद रहे।


खास बातें:
वीर शिवाजी के प्रधान सेनापति प्रताप राव गुर्जर का 345 वां बलिदान दिवस मनाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें