अख्तर डिप्टी जर्नल सेक्रेटरी पद पर नियुक्त
मेरठ। अखिल भारतीय अब्बासी विकास एवं कल्याणकारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीज मोहम्मद खान के निर्देश पर प्रदेशाध्यक्ष उस्मान अब्बास ने मेरठ निवासी अख्तर अब्बास को ऑल इंडिया अब्बासी डेवलपमेंट एंड वेलफेयर एसोसिएशन का प्रदेश के डिप्टी जर्नल सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद की है कि अख्तर अब्बास अब्बासी समाज को संगठित कर उन्हें मजबूत करने का काम करेंगे। उनकी नियुक्ति पर संगठन के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।