अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बिजली अव्यवस्था को लेकर कस्बे के लोगों में रोष है। बैठक कर निर्णय लिया जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो बिजली घरपर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हसेंगे। पूर्व सभासद सुनील चौधरी ने कहा कि घंटों तक बिजली काट दी जाती है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। लघु उद्योग धंधे ठप हो गए है। चौधरी नेपाल सिंह, पवन कुमार, बिट्टू, पूरण सिंह, राजू, रणवीर सिंह, बोनी मुकेश ने बिजली सप्लाई सही करने की मांग की है। समाज सेवी मुकेश रूहेला और विजय मानव ने भी बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की।