मेरठ। सैफी संघर्ष समिति के संस्थापक कय्यूम अहमद सैफी ने बताया कि पिछली कमेटी को भंग कर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। जिसके मुताबिक अध्यक्ष पद पर रहीसुद्दीन सैफी, व्यवस्थापक अवेश अहमद, उपाध्यक्ष मौ. इकबाल, सचिव दिलशाद सैफी, उप सचिव हाजी जब्बार एवं कोषाध्यक्ष पद पर हाजी वहाब को नियुक्त किया गया है। फिरोज सैफी, मौ. जुबैर, शफीक सैफी को सदस्य बनाया है। संस्था को रजिस्टर्ड भी कराया गया है।