फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल स्पोर्ट्स डवलपमेंट फंड से खिलाडियों की होगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
‘नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड’ से होगी खिलाड़ियों की मदद
विज्ञापन

मेरठ। खेल विभाग के ‘नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड’ से जिले के खिलाड़ियों को आर्थिक मदद मिलेगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बाक्सिंग, कुश्ती, भारोत्तोलन व शूटिंग खेलों के प्रतिभावान खिलाड़ी जो ओलंपिक, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स के प्रशिक्षण शिविरों में प्रतिभाग कर रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण की योजना नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड द्वारा आर्थिक मदद की जाएगी। खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को उपकरण खरीदने के लिए पैसा दिया जाता है। जिसके लिए जिले के खिलाड़ियों को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आवेदन करना होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया खिलाड़ी सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक किसी भी कार्य दिवस में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें