फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सेवा दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता सेवा दिवस मनाया
विज्ञापन

मेरठ। सद्गुरु देव ज्ञानानंद के जन्म दिन के अवसर पर श्री कृष्ण कृपा सत्संग मंडल मेरठ के तत्वाधान में स्वच्छता सेवा और सद्भावना के रूप में मनाया गया। मंगलवार सुबह कृष्ण मोहन के नेतृत्व में आई ब्लॉक शास्त्रीनगर में स्वच्छता एवं सेवा अभियान शुरू किया गया। इस दौरान संदीप आनंद, राजीव खुराना ने सफाई कार्य में सहयोग किया। विनोद कौशिक, आनंद स्वरूप शर्मा, मनोज गोयल आदि ने गीता यज्ञ करके पर्यावरण को शुद्घ करके जनता को संदेश दिया कि यज्ञ परंपरा ही मानसिक और भौतिक शुद्घता का आधार है। संगठन की ओर से डॉ. आंबेडकर भवन कुटी शास्त्रीनगर में चिकित्सा शिविर भी लगाया जिसमें चिकित्सकों ने विभिन्न रोगियों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाई वितरित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें