फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3634 कनेक्शनों में बिजली चोरी पकड़ी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीवीवीएनएल द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 3644 कनेक्शनों में बिजली चोरी पकड़ी जा चुकी है। यह जानकारी कंपनी के एमडी आशुतोष निरंजन ने दी। उन्होंने बताया कि कंपनी अधिकारी व विजिलेंस की टीम संयुक्त रूप से कंपनी के सभी 14 जिलों में गत 16 अप्रैल से छापामारी कर रही है। आगामी 14 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में अब तक 40 हजार 432 कनेक्शन चेक किए जा चुके हैं। इसमें 3644 कनेक्शनों में बिजली चोरी पकड़ी जा चुकी है। इसके अलावा 2147 कनेक्शनों में अनियमितता मिली है। 5713 कनेक्शनों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसके सापेक्ष 914.52 लाख रुपये का राजस्व निर्धारित किया गया है। 285.02 लाख रुपये की वसूली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें