फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभारती के दीक्षांत में आएंगे बिहार के राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुभारती में 23 को दीक्षांत समारोह
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में 23 अप्रैल को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एनके आहूजा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक दीक्षांत में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में 2017 में सुभारती विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों एवं विभागों से उत्तीर्ण 1482 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। दीक्षांत समारोह के मुख्य समन्वयक सुभारती डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि 42 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल और 14 छात्र-छात्राओं को विषयों में प्रथम आने पर श्रेष्ठता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत में पीएचडी की 15 और एमफिल की छह डिग्रियां दी जाएंगी।

खास बातें:
मुख्य अतिथि होंगे बिहार के राज्यपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें