मीडिया चेलेंजर कप का फाइनल आज
मेरठ। करन क्रिकेट एकेडमी में आयोजित पांचवें मीडिया चैलेंजर कप का फाइनल मैच बुधवार को सिटी हलचल और जागरण के बीच होगा। मंगलवार को आयोजित हुए सेमीफाइनल मैच में अमर उजाला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 160 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें सुमित ने 49, आशुतोष ने 31 और वाहिद ने 30 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी जागरण की टीम ने 17वें ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दीपक ने 56, सोनू ने 37 रन बनाएं। अरुण, सुमित और अरीश रिजवी को एक-एक विकेट मिला। उर्दू अकादमी सदस्य कुंवर बासित अली ने दीपक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। आयोजक सचिव अतहर अली ने बताया बुधवार को सिटी हलचल व दैनिक जागरण के बीच फाइनल मुकाबला होगा। दोपहर तीन बजे प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम होगा। मैन आफ द सिरीज में एस-एच स्पोर्ट्स के योगेश गुप्ता द्वारा क्रिकेट बैट दिया जाएगा।