मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में शनिवार को बैडमिंटन के ट्रायल्स हुए। जिसमें अंडर 12, 14 व 18 वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बैडमिंटन कोच संदीप कुमार ने बताया ट्रायल्स में 300 बच्चों ने हिस्सा लिया। ट्रायल्स में सौ मीटर दौड़, जंप और शटलर रेस आयोजित की गई। 300 में से 40 से 50 बच्चों के चयन होने का निर्णय सोमवार को होगा।