केंद्रीय रेलमंत्री से मिले प्रदेश संयोजक
मेरठ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा एवं झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सहसंयोजक सुनील भराला केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से दिल्ली में मिले और कई बिंदुओं पर अपनी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मेरठ से इलाहाबाद जाने वाली संगम और नौचंदी एक्सप्रेस आठ से 10 घंटे की देरी से चल रही है। मेरठ से पानीपत रेल लाइन का काम अभी शुरू नहीं हो सका है। मेरठ से हस्तिनापुर की रेल लाइन की आवश्यकता है। मेरठ से दिल्ली की मेट्रो लाइन का काम धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की है।