लेखे सही नहीं मिलने पर लेखाकारों का वेतन काटा
मेरठ। बुधवार को पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने कंपनी के मासिक लेखा कार्य की समीक्षा की। विद्युत वितरण खंड स्याना में तैनात उमेश गोयल का बैंक समाधान विवरण रिकार्ड सही नहीं मिलने व बैठक में अधिकारियों को गुमराह करने पर निंदा प्रविष्टि दी गई। वहीं लेखाकार संतोष रस्तोगी, महेश कुमार, अतवीर सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, कृष्णा, प्रमोद कुमार, फतेह सिंह आदि के कार्य सही नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। एमडी ने फरवरी 2018 तक के बैंक समाधान विवरण अविलंब प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया। कहा लंबित बैंक विवरण के लिए उत्तरदायी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विद्युत चोरी प्रकरणों में उपभोक्ताओं से प्राप्त शमन शुल्क को राजकीय कोष में जमा कराने एवं सूचना को यूपीपीसीएल इंफोर्समेंट एप्लीकेशन में प्रविष्टि करने के निर्देश दिए। निदेशक पीके अग्रवाल द्वारा उपस्थित लेखा संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बैंकों से संपर्क कर राजस्व मुख्यालय को निधि प्रवाह समय से प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर मुख्य अभियंता राकेश कुमार, संजय आनंद जैन, सौरभ पचरीचा, नितिन राज, मोहित सिंह,अमित कुमार, दीशांत लोधी, शिखा अग्रवाल और गीतांजलि आदि मौजद रहे।
खास बातें:
एमडी ने की मासिक लेखा कार्य की समीक्षा