काठा के स्कूल का रिजल्ट घोषित, मेधावी सम्मानित
बागपत। एनएस पब्लिक स्कूल, काठा में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक का वार्षिक परिणाम घोषित किया । स्कूल प्रबंधक आनंद कुमार ने प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षा निदेशक राम सेवक शर्मा ने भी संबोधित किया। इसमें प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, श्याम रत्न, अंजेश यादव, संजीव त्यागी, अरुण यादव, अरशद, पंकज, प्रवीण डागर, विजय यादव, देव गौतम, रश्मि त्यागी, गरिमा त्यागी, पूनम सिंह, सोनिया, स्वेता, प्रीति धामा, पूजा नैन, सीमा शर्मा, प्रिया चौहान आदि मौजूद रही।