फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहर्ष सागर महाराज का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विहर्ष सागर महाराज का स्वागत
मेरठ। मुनिराज विहर्ष सागर महाराज ससंघ का मेरठ आगमन के दौरान भव्य स्वागत किया गया। विहर्ष सागर महाराज प्रात: कालिंदी जैन मंदिर से चलकर टीपी नगर, देवपुरी, मधुबन कालोनी होते हुए दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी के दर्शन कर रेलवे रोड, घंटा घर, बच्चा पार्क से होकर कचहरी रोड स्थित असोडा हाऊस जैन मंदिर पहुंचे। जहां पर सिद्घचक्र महामंडल विधान के 32 अर्घ्य मांडले पर चढ़वाए और सिद्घचक्र विधान की महत्ता के बारे में बताया। इसके बाद दोपहर को महाराज के यहां से चलकर नई सड़क शास्त्रीनगर डी ब्लॉक जैन मंदिर पहुंचे। इस बीच धार्मिक धुनों से सारा वातावरण धर्म मय हो गया। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। मुनि संघ प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दिगंबर जैन पंचायती मंदिर आनंदपुरी की भव्य वार्षिक रथयात्रा आज रविवार को प्रात: 10 बजे आनंदपुरी से प्रारंभ होगी और महाराज दोपहर 12.30 बजे जैन मंदिर शास्त्रीनगर से जागृति विहार स्थित राष्ट्रीय उदय कार्यक्रम के लिए विहार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें