फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगागनर- 1

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। इंचौली थाना क्षेत्र के सैनी गांव में नए बिजलीघर का निर्माण हुआ है। यहां सलारपुर गांव निवासी शिवकुमार पुत्र रामसरन संविदाकर्मी (लाइनमैन) है। शिवकुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम उसने एक इंटर कॉलेज के विद्युत कनेक्शन करने के लिए बिजलीघर में तैनात एसएसओ लाखन सिंह से शटडाउन लिया था। उसके बाद वह ट्रांसफार्मर से कनेक्शन करने लगा। इस बीच लाखन सिंह ने लाइन चालू कर दी। जिससे शिवकुमार 11 हजार केवीए लाइन के करंट की चपेट में आकर झुलस गया। लाइनमैन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे गंगानगर उपखंड अधिकारी योगेंद्र सिंह, जेई ओमप्रकाश, उग्रसेन यादव, अमित खारी ने जानकारी ली। वहीं पीड़ित के परिजनों ने इंचौली थाने में एसएसओ के खिलाफ तहरीर दी गई है। उपखंड अधिकारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि एसएसओ की लापरवाही से ये हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें