फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 को होगी साइंस एंड मैथ्स ओलंपियाड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। खिर्वा रोड स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। डायरेक्टर गजेंद्र मांगलिक, प्रधानाचार्या आरती चड्ढा व ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सरिता मांगलिक ने बताया कि 21 जनवरी को दोनों स्कूलों के प्रांगण में लक्ष्मी देवी साइंस एंड मैथ्स ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कक्षा 4 से 10वीं तक के बच्चे भाग लेंगे। परीक्षा में अब तक दो हजार बच्चे रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। परीक्षा को तीन श्रेणी में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें