फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 जनवरी से होगा क्रिकेट मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। क्रिकेट का महामुकाबला 18 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इसमें दूसरे राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। आयोजन सचिव अतहर अली ने प्रेसवार्ता में बताया कि एमपी सिंह क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में प्रथम ऑल इंडिया टी-20 एमपी सिंह क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अमृतसर-11, हिंदू सभा स्कूल अमृतसर, विकास नगर क्रिकेट एकेडमी देहरादून, हाशमी क्रिकेट क्लब जम्मू-कश्मीर, अमेरिकन इंस्टीट्यूट क्रिकेट एकेडमी, करन क्रिकेट एकेडमी, नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी, राधा गोविंद क्रिकेट आदि टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता 18 जनवरी से शुरू होगी। जो कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, करन पब्लिक स्कूल, राधा गोविंद इंस्टीट्यूशन व नीलकंठ इंस्टीट्यूशन के मैदान पर खेले जाएंगे। कुल टीमों के 4 पूल बनाए जाएंगे। पूल की चैम्पियन टीम सेमीफाइनल में स्थान बनाएगी। 21 जनवरी को सेमीफाइनल व 22 जनवरी को फाइनल मुकाबला होगा। आईपीएल की तरह सभी खिलाड़ियों की रंगीन ड्रेस होगी। वहीं विजेता टीम को नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें