वार्ष्णेय वैश्य समिति ने मनाया नववर्ष
मेरठ। वार्ष्णेय वैश्य महिला कल्याण समिति द्वारा भगवान पैलेस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी सदस्यों ने डांस किया। सभी महिलाएं लाल, काले रंग के ड्रेस कोड में आईं। तंबोला, इसकी टोपी उसके सर आदि खेल हुए। क्रिसमस के अवसर पर सेंटा ने सभी को उपहार बांटे। संचालन करते हुए सुनीता रस्तोगी ने सभी सदस्यों को नई साल की शुभकामनाएं दीं। क्लब सचिव श्वेता वार्ष्णेय, कामनी सर्राफ, कामनी दुबलिश, शकुंतला वार्ष्णेय व कुसुम जैन आदि मौजूद रहे।