फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के क्रिकेट खिलाड़ी को गोरखपुर में मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गोरखपुर के कुशीनगर में 13वीं आल इंडिया शहीद मेजर अमीय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें गांधी बाग के बल्लेबाज विपिन ढाका ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गाजियाबाद के एक क्लब की ओर से खेलते हुए लखनऊ के खिलाफ 60 गेंदों पर 151 रन बनाए। जबकि कुशीनगर एकेडमी के खिलाफ 75 गेंदों पर 125 रन बनाए। अन्य मैचों में भी उनका प्रदर्शन अव्वल रहा। प्रतियोगिता में शानदार खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द सिरीज खिताब दिया गया। उनके कोच तनकीब अख्तर ने बताया कि विपिन ढाका अच्छे बल्लेबाज हैं। गोरखपुर में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें