फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास की जागरूकता के लिए निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल विकास की जागरूकता के लिए निकाली रैली
विज्ञापन

मेरठ। कौशल विकास मिशन के तहत शुक्रवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। निदेशक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निर्देश पर आयोजित इस रैली को कलक्ट्रेट परिसर से अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस रैली के मध्यम से युवा कौशल विकास मिशन के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं और हुनरमंद बनने की योजनाओं से परिचित होंगे। रैली डीएम कार्यालय से चौधरी चरण सिंह पार्क, अंबेडकर प्रतिमा चौराहे से पुलिस लाइन होते हुए आईटीआई साकेत पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षणार्थी, आईटीआई विश्व बैंक महिला साकेत, आईटीआई बच्चा पार्क, आईटीआई सरधना, आईटीआई हस्तिनापुर, पीपीडीसी परतापुर के प्रशिक्षणार्थियों ने भी भाग लिया। एडीएम एलए राजेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी अतुल मिश्रा, परियोजना निदेशक भानू प्रताप सिंह, संयुक्त निदेशक मेरठ मंडल सुशील कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई नवाब सिंह, आरपी सिंह, पूनम सिंह, परवेज खान, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे। संचालन बनी सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें