क्लीन मेरठ के सदस्यों ने चलाया सफाई अभियान
मेरठ। क्लीन मेरठ संस्था के सदस्यों ने रविवार को हापुड़ अड्डा चौराहा से शंभु दास गेट तक सफाई अभियान चलाया। जहां सड़क पर पड़े कूड़े के ढेर उठाए, वहीं झाड़ू लगाकर सड़क को साफ किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी उनका साथ दिया। संस्था के सदस्यों ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। टीम को अमित कुमार अग्रवाल, धीरज कुमार, मनोज कुमार, प्रिंस अग्रवाल, दिव्या सैनी, दिनेश शर्मा, विनोद कुमार गुप्ता, सचिन बंसल, आदिश अग्रवाल, महेश चंद गोयल, अमित सबरवाल, सोनाली अग्रवाल, अनुराग यादव, धर्मेंद्र कुमार, कांता चौहान, कौसर नदीम, मोहनलाल वर्मा, नीरज, शिवम गर्ग, शुभम चौधरी, हरि कृष्ण मांगलिक, जितेंद्र कुमार शर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, लक्ष्मी शर्मा, जोगेंद्र तोमर, नितिन बंसल, नरेंद्र कुमार, सचिन गोयल, सुनील कुमार, मुकेश गर्ग, मोहित कुमार, बिलाल खान, नैमिष पांडेय, एससीएस मुदगल, सुशील कुमार, अमीन उल हक, नीरज कांत मिश्रा और यूनाइटेड मिल्लत फोरम से हाजी इमरान सिद्दीकी, मोहम्मद साबिर खान, मेराजुद्दीन अंसारी, रिजवान अहमद, ख़ुर्शीद आलम, मोहम्मद उस्मान, अब्दुल माजिद आदि मौजूद रहे।