फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागदौड़ के बाद राहत, परिवार के साथ गुजारा वक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मतदान खत्म होने केसाथ ही प्रत्याशियों को भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ी राहत मिली है। निकाय चुनाव के दौरान व्यस्तता में गुजरे दिनों के बाद बृहस्पतिवार को उम्मीदवारों का दिन परिवार के साथ सुकून से गुजरा। जहां पल्लवपुरम स्थित आवास पर बसपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने पति योगेश वर्मा और बच्चों के साथ नाश्ता किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी कांता कर्दम ने पति वीर सिंह कर्दम के साथ चाय की चुस्कियां लीं। पूर्वा अहिरान में कांग्रेस प्रत्याशी ममता सूद भी परिवार के साथ रहीं। प्रत्याशियों ने घर-परिवार की बातें कीं। हालांकि दिन में राजनीति समीकरणों पर भी चर्चा हुई। हार-जीत का गुणाभाग भी लगाया गया और बूथवार आकलन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें